RAIPUR BREAKING : रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे रमेश बैश .. दिया चौकाने वाला जवाब

Date:

RAIPUR BREAKING: Ramesh Baish will contest elections from Raipur South.. gave a shocking answer

रायपुर। पूर्व राज्यपाल व भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बैश ने सक्रिय राजनीति से अलग रहने के संकेत दिये हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटाये जाने के बाद से अटकलें लग रही थी, कि रमेश बैस फिर से सक्रिय राजनीति में उतर सकते हैं।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रिक्त होने के बाद रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही थी, लेकिन अब खुद रमेश बैस ने संकेत दिये हैं कि वो सक्रिय राजनीति से दूर रहेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। रमेश बैस ने कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, निश्चिंत रहिये।

हालांकि, बैस ने बातों में यह भी कहा कि दिल्ली से जो निर्देश मिलेगा, उसका वो पालन करेंगे। महाराष्ट्र से लौटने के बाद से ही रमेश बैस के सक्रिय राजनीति में लौटने की बातें कही जा रही थी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और छत्तीसगढ़ बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश बैस को जब अन्य किसी राज्य का राज्यपाल नहीं बनाया गया था, तो पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा था कि उन्हें रायपुर दक्षिण से अपनी किस्मत आजमाना चाहिये।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related