RAIPUR BREAKING : रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर फोकस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: Big meeting of BJP in Raipur, focus on strengthening the organization up to booth level


रायपुर, 31 अगस्त 2025।
राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना और आने वाले समय की कार्ययोजना तैयार करना रहा। बैठक में प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों को संगठन की दिशा, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और नितिन नबीन ने सीधे तौर पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया।

बैठक में 476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हुए। पूरे दिन चली इस कार्यशाला में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया।

भाजपा संगठन ने हाल ही में सदस्यता अभियान चलाकर 60 लाख नए सदस्य जोड़े थे। इसके बाद बूथ स्तर तक चुनाव कराए गए। पहले प्रदेश में 405 मंडल थे जिन्हें बढ़ाकर अब 476 किया गया है, वहीं संगठनात्मक जिलों की संख्या 35 से बढ़कर 36 हो गई है। संगठन ने कई मंडलों और जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे नई ऊर्जा और सोच को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related