RAIPUR BREAKING : आम आदमी पार्टी ने घोषित किया मेयर उम्मीदवार, डॉक्टर शुभांगी तिवारी पर खेला ब्राह्मण कार्ड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: Aam Aadmi Party declared mayor candidate, played Brahmin card on Dr. Shubhangi Tiwari

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने रायपुर से अपने मेयर पद के उम्मीदवार के तौर पर डॉक्टर शुभांगी तिवारी को मैदान में उतारा है। पार्टी ने इस बार ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए शुभांगी तिवारी पर भरोसा जताया है।

डॉक्टर शुभांगी तिवारी कोटा के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे पूर्व पार्षद अंजू तिवारी की पुत्री हैं और अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। शुभांगी तिवारी की उम्मीदवारी के साथ आम आदमी पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि वे इस बार चुनाव में ब्राह्मण समुदाय का समर्थन हासिल करने पर जोर दे रही है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने शुभांगी तिवारी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी साफ छवि और सामाजिक कार्यों में योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि शुभांगी तिवारी रायपुर में विकास और पारदर्शिता की नई मिसाल कायम करेंगी।

आम आदमी पार्टी की इस घोषणा के बाद रायपुर की चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है। अब देखना होगा कि मेयर की दौड़ में शुभांगी तिवारी अन्य प्रत्याशियों को कितनी टक्कर देती हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...