Raipur Ashoka Biryani: अशोका बिरयानी के दो कर्मचारियों की गटर में मिली लाश, कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों से मारपीट

Date:

Raipur Ashoka Biryani रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों की लाश गटर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। गटर के अंदर दो लाश मिलने से बिरयानी सेंटर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई सब यही सोच रहे कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई? किसी ने उन्हें मारा या फिर गटर की सफाई के दौरान दोनों जहरीले गैस की चपेट में आने से दम तोड़ दिए? मृतकों की पहचान अशोका बिरयानी में काम करने वाले इलेक्ट्रिशियन के रूप में हुई है। दोनों इलेक्ट्रिशियन से आखिर गटर की सफाई क्यों कार्रवाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी की है। आज सुबह बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की लाश गटर में मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अशोका बिरयानी होटल में काम करते थे कर्मचारी

मृतकों की शिनाख्त डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी और नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा निवासी था। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी बिना कोई सेफ्टी के गटर में साफ सफाई करने उतरे थे। इस दौरान शायद गड्ढे में जहरीले गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जानकारी ये भी मिली है कि बिरयानी सेंटर वालों ने साफ सफाई के लिए एक गड्ढा बना कर रखा था। दोनों कर्मचारी अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रिशियन थे और दोनों से गटर साफ करवाया जा रहा था।

बड़ा सवाल ये है कि क्या होटल का संचालक बाहर से कर्मचारी गटर साफ सफाई के लिए नहीं बुलाता था। और आखिर एक बिजली बनाने वालों से होटल में गटर की साफ सफाई क्यों कार्रवाई जा रही थी। ये पूरा जांच का मामला है। तेलीबांधा पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और मृतकों की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर माजरा क्या था।

मीडियाकर्मियों से मारपीट

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रोका गया। जब घटना के बारे में पूछताछ की गई तो रेस्‍टोरेंट के कर्मचारी भड़क गए और मीडियाकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREAKING : 6वीं मंजिल से कूदा BTech छात्र

RAIPUR BREAKING : BTech student jumps from 6th floor रायपुर।...

CG CRIME: भाई बना विभीषण, उतारा मौत के घाट!

CG CRIME: Brother Turns Traitor, Puts Sibling to Death! CG...

CG SUSPENSION NEWS: कृषि विभाग के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड! 

  CG SUSPENSION NEWS : Two Senior Agriculture Department Officials...