BOUNCER ATTACK JOURNALISTS : अंबेडकर अस्पताल में बाउंसरों की गुंडागर्दी, पत्रकारों से मारपीट – वसीम बाबू गिरफ्तार, पिस्तौल और गोलियां बरामद

Date:

BOUNCER ATTACK JOURNALISTS : Hooliganism by bouncers in Ambedkar Hospital, assault on journalists – Wasim Babu arrested, pistol and bullets recovered

रायपुर, 26 मई 2025। BOUNCER ATTACK JOURNALISTS  राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रविवार देर रात बड़ी घटना सामने आई, जब अस्पताल में तैनात बाउंसरों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। रिपोर्टर्स रायपुर में चाकूबाजी की घटना में घायल युवक से जुड़ी खबर की कवरेज करने पहुंचे थे। तभी अस्पताल की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने उन्हें रिपोर्टिंग से रोकने की कोशिश की, और देखते ही देखते हाथापाई शुरू कर दी।

BOUNCER ATTACK JOURNALISTS  मामला तब और गंभीर हो गया जब अस्पताल में बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी का संचालक वसीम बाबू खुद पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंच गया। वसीम ने अपने तीन बाउंसरों के साथ मिलकर पत्रकारों को धमकाया। यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में महिला सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल गेट से बाहर निकाल दिया और पत्रकारों को धक्का-मुक्की करते हुए गेट से बाहर करने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर के अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही अस्पताल परिसर में फिर से हंगामा शुरू हो गया।

स्वास्थ्य मंत्री का सख्त बयान: “मिट्टी में मिला देंगे”

मामले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “पत्रकारों को धमकाने और गुंडागर्दी करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।”

वहीं, अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने घटना पर माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि कॉल मी सर्विस की बाउंसर एजेंसी का टेंडर रद्द करने की सिफारिश सरकार को भेजी जाएगी।

पत्रकारों का धरना और गिरफ्तारी

BOUNCER ATTACK JOURNALISTS  घटना के विरोध में सभी पत्रकारों ने देर रात मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। मौके पर रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह भी पहुंचे। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात की और पूरी घटना की जानकारी दी। आश्वासन के बाद पत्रकारों ने देर रात धरना समाप्त किया।

पुलिस ने मौदहापारा थाना में एफआईआर दर्ज कर वसीम बाबू और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वसीम के घर से पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने से पहले जुलूस की शक्ल में ले जाया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...