RAIPUR AIRPORT : एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, 132 यात्रियों की जान बची! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR AIRPORT: Major Disaster Averted at Airport; 132 Passengers’ Lives Saved!

RAIPUR AIRPORT : रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लखनऊ से आ रही एक यात्री फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया लेकिन पायलट की त्वरित प्रतिक्रिया और सूझबूझ ने संभावित दुर्घटना को टाल दिया।

फ्लाइट में कुल 132 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

जैसे ही विमान लैंडिंग के अंतिम चरण में पहुंचा, पायलट ने रनवे पर बंदर को देखा।  स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और विमान को नियंत्रित करते हुए समय रहते रोक लिया।

इस दौरान कुछ क्षणों के लिए विमान के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों को अचानक झटका महसूस हुआ, जिससे कई लोग घबरा गए, लेकिन क्रू मेंबर्स ने उन्हें शांत कराया और स्थिति को संभाला।

एयरपोर्ट प्रशासन को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत रनवे को खाली कराया गया।

इसके बाद विमान को दोबारा सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

हालांकि, इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। रनवे जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जानवरों का प्रवेश एक गंभीर चूक माना जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related