Raipur Accident News: नहर में बहीं 3 बहनें, महिलाओं ने बचाई दो की जान! 

Date:

Raipur Accident News: 3 Sisters Swept Away in Canal; Women Save the Lives of Two!

Raipur Accident News: नया रायपुर के पलौद इलाके में नहर में तेज बहाव के चपेट में आने से नहाने गई तीन नाबालिग बहनें बह गईं। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर सुनकर तुरंत दो बच्चियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरी बच्ची तेज बहाव में दूर चली गई। पुलिस और रेस्क्यू दल लगातार खोजबीन में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, लापता 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची छुट्टियां मनाने अपनी बुआ के पलौद स्थित घर आई थी और इस हादसे का शिकार हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम नहर के तलाशी अभियान में जुटी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से नहरों पर सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम की मांग की है। परिवार के लोग बच्ची को सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related