SWACHH SURVEKSHAN 2024-25 : रायपुर ने रचा इतिहास, बना छत्तीसगढ़ का पहला 7 स्टार सिटी

Date:

SWACHH SURVEKSHAN 2024-25 : Raipur creates history, becomes Chhattisgarh’s first 7 star city

रायपुर। SWACHH SURVEKSHAN 2024-25 राजधानी रायपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को 10 लाख से अधिक आबादी वाले मिलियन प्लस शहरों की श्रेणी में चौथा स्थान मिला है। रायपुर ने 11996 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की और छत्तीसगढ़ का पहला 7 स्टार सिटी बनने का गौरव पाया।

SWACHH SURVEKSHAN 2024-25 महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप ने नगरवासियों को इस सफलता पर बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का धन्यवाद जताया।

SWACHH SURVEKSHAN 2024-25 महापौर ने कहा, “यह उपलब्धि नगर निगम के पार्षदों, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों के सहयोग से संभव हुई है।”

मुख्य बातें –

नेशनल रैंकिंग में चौथा स्थान
11996 अंक के साथ मिलियन प्लस सिटी कैटेगरी में टॉप
छत्तीसगढ़ का पहला 7 स्टार सिटी बना रायपुर

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related