Rain brings relief from the heat in Raipur; temperatures drop.
Raipur Weather News: राजधानी रायपुर में आज दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ही तेज अंधड़ भी चला, जिससे भीषण गर्मी का सामना कर रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।
विभाग द्वारा जारी अगले दो दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की स्थिति बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के इक्का-दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

