Raigarh: पुल के नीचे मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना, शव को निकलवाकर जांच शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। जिले के वार्ड क्रमांक 11 में जोगीडीपा और चांदनी चौक को जोड़ने वाले पुल के नीचे नवजात का शव मिला. जिसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी. सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को निकलवाया.

जानकारी के मुताबिक रोज की तरह वार्ड 11 के जोगीडीपा और चांदनी चौक को जोड़ने वाले पुल के पास कुछ लोग धूप का मजा ले रहे थे. इसी दौरान महिला की नजर पुल के नीचे नवजात के शव पर पड़ी. कुछ ही देर में मौके पर कई लोग जुट हो गए. इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पुल के नीचे से निकलवाया और छानबीन शुरू कर दी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related