NRDA की बदहाली पर डॉ. रमन सिंह ने कहा-आज बैंक NRDA की संपत्तियाें पर कब्जा ले रहा, कल छत्तीसगढ़ महतारी भी गिरवी हो जाएगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) की बदहाली पर विपक्ष ने सरकार को घेर लिया है। हमले की कमान भाजपा नेताओं ने संभाली है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को लिखा, आज बैंक नवा रायपुर की संपत्तियों पर कब्जा ले रहा है। कल छत्तीसगढ़ महतारी भी गिरवी हो जाएगी।

डॉ. रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, ये है गर्त में जाता कांग्रेस का “छत्तीसगढ़ मॉडल’। आज कर्ज न चुकाने पर बैंक नवा रायपुर की सरकारी संपत्तियों को कब्जे में ले रहा है। कल सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कर्ज लो, घी पियो की आदत से विधानसभा, मंत्रालय, चौक-चौराहों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी गिरवी हो जाएगी।

पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने लिखा, छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति इन 3 वर्षों में इतनी खराब हो गई है कि उसे देखकर ऐसा लगता है कि कहीं कांग्रेसी पूरे छत्तीसगढ़ को ही गिरवी मत रख दें! जैसे श्रीलंका के एक बंदरगाह पर कर्ज के कारण चीन ने कब्जा कर लिया!

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related