विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में जीत तय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में आगामी चुनावों को लेकर बड़े दावे किए। साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। वह ध्यान भटकाने वाली राजनीति करती है। कांग्रेस नेता ने भारत जोड़ो यात्रा, आगामी विधानसभा चुनाव समेत कई चीजों का जिक्र किया।

 

राहुल गांधी ने कहा कि, ‘हमने कर्नाटक में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सबक सीखा। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है और हमें अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं देती है। यही पैंतरा हमने कर्नाटक में अपनाया। हम उसी की तरह चुनाव लड़े। हमने उसे अपना पक्ष रखने का समय ही नहीं दिया। उन्होंने कहा कि, आज आप जो देख रहे हैं, बिधूड़ी और फिर अचानक यह निशिकांत दुबे, यह सब जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकाने की कोशिश करने के लिए भाजपा कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर भी बात की। कहा कि भारत के किसी भी व्यवसायी से पूछिए कि अगर वे किसी विपक्षी दल का समर्थन करते हैं तो उनका क्या होता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, अब हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारत के विचार की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं और इसलिए हमने अपना नाम INDIA रखा है। उन्होंने कहा कि, अभी हम शायद तेलंगाना में जीत रहे हैं। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं। इसके अलावा, हम राजस्थान में भी जीत के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे।

राहुल गांधी ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कहा कि, यह भाजपा की ध्यान भटकाने वाली रणनीतियों में से एक है। भारत में मुख्य मुद्दे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और निचली जाति, ओबीसी और आदिवासी समुदायों के प्रति भारी अन्याय हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related