PUNJAB ED RAID BREAKING : पंजाब मंत्री के घर ED रेड …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUNJAB ED RAID BREAKING : ED raids Punjab minister’s house …

नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में शुक्रवार सुबह बड़ा धमाका देखने को मिला। Sanjeev Arora के घर अचानक Enforcement Directorate की टीम पहुंच गई। बताया जा रहा है कि करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ अधिकारी चंडीगढ़ स्थित मंत्री आवास पहुंचे और सुबह 7:25 बजे से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

रेड के दौरान भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए और बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी GST खरीद और करोड़ों रुपए के कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ समेत कई लोकेशनों पर एक साथ कार्रवाई हुई है।

इधर Sanjay Singh ने ED कार्रवाई पर तीखा हमला बोला और इसे राजनीतिक दबाव बताया। वहीं Bhagwant Mann ने भी सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। अब पूरे पंजाब की नजर इस हाईप्रोफाइल रेड से निकलने वाले अगले खुलासों पर टिकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related