ASIAN GAMES 2026: जवान सावन बरवाल ने मेंस मैराथन में जीता सिल्वर मेडल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASIAN GAMES 2026: Jawan Sawan Barwal wins silver medal in men’s marathon!

 

 

ASIAN GAMES 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में 7वें दिन  भारतीय सेना में जवान सावन बरवाल ने मेंस मैराथन में सिल्वर मेडल जीता।

भारत के लिए एशियन गेम्स में मेंस मैराथन के इवेंट में 44 साल बाद पहला मेडल आया है, इससे पहले 1982 में दिल्‍ली में हुए खेले में होसुर कुक्काप्पा सीतारन ने कांस्‍य पदक जीता था।

28 साल के सावन ने मेंस मैराथन में 2:11:37 का नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। उन्‍होंने 2 घंटे 11 मिनट और 37 सेकंड में 42.195 किलोमीटर की मैराथन पूरी की।

सावन बरवाल ने चीन के पेइयू फेंग से 36 सेकंड पहले रेस पूरी की। चीन के फेंग ने कांस्‍य पदक जीता। इचिताका यामाशिता ने 2:10:49 के समय के साथ गोल्ड मेडल पर कब्‍जा जमाया। वह बरवाल से 48 सेकंड आगे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related