CHHATTISGARH : हादसे की तस्वीरें देख कांप उठे लोग

Date:

CHHATTISGARH : People trembled after seeing the pictures of the accident

बालोद। बालोद से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि किसी का हाथ शरीर से अलग हो गया, किसी का पैर कटकर दूर जा गिरा, जबकि तीसरे युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद मौके पर जो मंजर था, उसे देखकर लोगों की रूह कांप गई।

मृतकों की पहचान तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त बाइक से Daundilohara की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए।

घटना Khairidih गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब पूरे हादसे की जांच में जुट गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR COURT ATTACK : कोर्ट में भाई ने भाई को काटा!

RAIPUR COURT ATTACK : Brother bites brother in court! रायपुर....

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : अभिषेक पर अंडों की बारिश!

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : Eggs rain on Abhishek! रायपुर डेस्क।...

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...