PUNJAB CM THREAT : CM को पोलोनियम से मारने की धमकी? अस्पताल-स्कूल घिरे …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUNJAB CM THREAT : Threat to kill CM with Polonium? Hospitals and schools under siege…

मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1:11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि CM को पोलोनियम से संक्रमित किया गया है और अगर वह बच गए तो “बेअंत सिंह जैसा हाल” किया जाएगा।

यह धमकी भगवंत मान के मोहाली स्थित Fortis Hospital में भर्ती रहने के दौरान मिली। मेल में लिखा गया कि “फोर्टिस अस्पताल से CM की लाश ही निकलेगी।” इसके बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं।

5 बम निरोधक दस्ते तैनात, स्कूलों में छुट्टी

अस्पताल को चारों तरफ से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव किए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह के मुताबिक, फिलहाल CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है।

धमकी सिर्फ अस्पताल तक सीमित नहीं रही। मोहाली के 16 स्कूलों को भी इसी तरह के मेल मिले, जिसके बाद एहतियातन छुट्टी कर दी गई। इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन वे सभी फर्जी निकली थीं।

मेल में क्या लिखा?

‘हंटर फार्ले’ नाम से जीमेल के जरिए भेजे गए मेल में पंजाब को खालिस्तान बताया गया है और स्कूल बंद रखने की चेतावनी दी गई है। मेल में यह भी लिखा गया कि यह “खालिस्तान रेफरेंडम समर्थकों के एनकाउंटर” का बदला है। अंत में “खालिस्तान नेशनल आर्मी” का नाम और कुछ व्यक्तियों का जिक्र किया गया है। पुलिस साइबर टीम ई-मेल की जांच में जुटी है।

CM की तबीयत क्यों बिगड़ी?

CM मान रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP की नशा विरोधी रैली में पहुंचे, लेकिन वहां सांस लेने में दिक्कत होने पर शाम करीब 5 बजे फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पोलोनियम-210?

पोलोनियम-210 (Po-210) एक अत्यधिक विषैला रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरण उत्सर्जित करता है। यदि यह खाने, पीने या सांस के जरिए शरीर में चला जाए तो अंदरूनी अंगों और DNA को तेजी से नुकसान पहुंचा सकता है। शुरुआती लक्षणों में उल्टी और दस्त शामिल हैं। इसका कोई एंटीटोड नहीं माना जाता। हालांकि, इस मामले में CM को वास्तव में संक्रमित किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। यह दावा सिर्फ धमकी भरे मेल में किया गया है।

बेअंत सिंह का जिक्र क्यों?

मेल में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का जिक्र किया गया, जिनकी चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम हमले में हत्या हुई थी। इस संदर्भ के कारण पुलिस इस धमकी को बेहद गंभीरता से ले रही है।

फिलहाल अस्पताल और आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related