CG वन विभाग में पदोन्नति: 22 वनक्षेत्रपाल बनाए गए सहायक वनसंरक्षक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : राज्य शासन द्वारा 22 वनक्षेत्रपालों को सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस आशय का आदेश आज 29 दिसम्बर को मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जारी कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री मनोज पिंगुआ ने बताया कि इनमें वनक्षेत्रपाल सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार बागड़े, राजेन्द्र कुमार कुलदीप, गोपाल सिंह परमार, व्ही. के. चक्रवर्ती, जीवनलाल सिंन्हा, एन. के. श्रीमाली, गणराज सिंह नेताम, राजकुमार शर्मा, इन्द्र प्रसाद बंजारे तथा रविशंकर लाल श्रीवास्तव को सहायक वनसंरक्षक बनाया गया है। इसी तरह वनक्षेत्रपाल सर्वश्री देवेन्द्र कुमार गोड़, शालीग्राम प्रसाद सोनी, गोदावली प्रसाद पटेल, अशोक कुमार तिवारी, धरमजीत पटेल, शैलेन्द्र कुमार अम्बष्ट, अखिलेश मिश्रा, आर. एस. मरकाम, श्रीमती सरोज अरोरा, मोहर सिंह मरकाम तथा जगबन्धु राम मरकाम को सहायक वनसंरक्षक बनाया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related