न्यायधानी पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल हरिचंदन और मुख्यमंत्री बघेल ने किया आत्मीय स्वागत

Date:

बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर कल गुरुवार को रायपुर आई थी, जहां उन्हें विवेकानंद विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर राष्ट्रपति का काफिला गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पंहुचा। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। फिर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ किया।

वहीँ राष्ट्रपति मुर्मू आज शुक्रवार को हेलीकाप्टर से रवाना होकर एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात राष्ट्रपति सड़क मार्ग से रतनपुर के लिए रवाना हुईं।

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CRIME : रील बाज युवक की पुलिस ने लगाई क्लास

CG CRIME: Police Reprimand Youth for Making Reels CG CRIME...

BREAKING NEWS: नवविवाहिता ने किया सुसाइड, मचा कोहराम

BREAKING NEWS: Newlywed Woman Commits Suicide; Chaos Ensues BREAKING NEWS:...

CHHATTISGARH : फॉर्म हाउस में जुए का खेल खत्म!

CHHATTISGARH : Gambling game over in farm house! बिलासपुर. बिलासपुर...