BHOJSHALA CONTROVERSY: सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को लगा झटका! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bhojshala Controversy: Supreme Court to hear the matter following High Court’s verdict!

 

 

BHOJSHALA CONTROVERSY: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर दशकों से जारी विवाद पर अब देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है.

हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार ज़िले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला-कमाल मौला परिसर को देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर घोषित किया था.

हाई कोर्ट ने वहां नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के उस अंतरिम आदेश के अनुरोध को नहीं माना, जिसमें यथास्थिति बहाल करने की मांग की गई थी.

याचिकाकर्ताओं की मांग थी कि मुसलमानों को निर्धारित दिनों में हिंदू पूजा के साथ-साथ शुक्रवार को नमाज अदा करने की अनुमति मिले.

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने टिप्पणी की, “हमें ऐसा कोई आदेश पारित नहीं करना चाहिए जिससे तनाव पैदा हो.”

हालांकि, पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह संबंधित स्थल से सटे एक अलग खुले स्थान को मुस्लिम पक्ष के लिए शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज अदा करने के लिए जगह उपलब्ध कराए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related