CG Honeybee Attack: 40 children injured in honeybee attack at school.
CG HONEYBEE ATTACK: राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियां के हमले से लगभग 40 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में भर्ती कराया गया हैं.
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई हैं.
जिले के शासकीय स्कूल के पास एक पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता था. अचानक प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियां ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया जिससे लगभग 40 स्कूली बच्चे घायल हो गए.
सभी बच्चों को आवश्यक दवाई देकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है और निगरानी की जा रही हैं. घटना के बाद कई बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं.
स्कूल के आसपास कहीं पेड़ों में मधुमक्खियां का छतरी था, जिसे शायद चिड़ियों के द्वारा छेड़छाड़ की गई जिससे बच्चों को मधुमक्खियां के द्वारा काटा गया.
बाकी कोई सीरियस कंडीशन नहीं हैं,15 से 20 बच्चों को सीएससी में भी लाकर इलाज किया जा रहा है. और स्कूल में भी इलाज किया गया है.
