PREMASAI MAHARAJ THREAT : महाराज को जान से मारने की धमकी!

Date:

PREMASAI MAHARAJ THREAT : Death threat to Maharaj!

रायपुर. रायपुर के अभनपुर इलाके से बड़ा मामला सामने आया है, जहां मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया और महाराज अपने समर्थकों के साथ सीधे थाने पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को केरल में यात्रा के दौरान उनके नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि पूरे परिवार को खत्म करने तक की धमकी दे डाली। शुरुआती जांच में नंबर जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा है और ट्रूकॉलर पर हिलाल बानी नाम सामने आया है।

महाराज पहले भी धर्म, समाज और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं, और बड़े आयोजनों में हजारों लोग शामिल होते हैं। उन्होंने पुलिस से साफ कहा है कि इस धमकी को हल्के में न लिया जाए और जल्द आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा देने की मांग पर विचार किया जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related