CG CENCUS 2027: जनगणना में सहयोग नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई! 

Date:

CG Census 2027: Action Will Be Taken Against Those Who Do Not Cooperate with the Census!

CG CENCUS 2027 : 1 मई से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर जिला जनगणना अधिकारी ने सभी जनगणना चार्ज अधिकारियों को बैठक में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जिला जनगणना अधिकारी मिश्रा ने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी अपने क्षेत्र में आने वाले आरडब्ल्यूएएस और हाउसिंग सोसायटियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करप्रशासन और आमजन के मध्य जरूरी समन्वय बनाएं ताकि प्रगाणकों को जानकारी एकत्र करने में कठिनाइयों को सामना न करना पड़े।

जिला जनगणना अधिकारी मनीश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल और रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWAS) के साथ समन्वय की कमी के कारण प्रगणकों को परिसर में प्रवेश और जानकारी एकत्र करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मिश्रा ने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी बैठक लेकर अपने नोटिस बोर्ड एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निवासियों को मकान सूचीकरण कार्य की सूचना देंगे, जिससे लोग सहयोग करें और सही जानकारी प्रदान करें।

इसके साथ ही, बंद मकानों या असहयोग करने वाले निवासियों के मामलों में सोसायटी प्रमुखों या प्रतिनिधियों और सुरक्षा गार्डों को भी जनगणना कर्मियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने का अनुरोध करें।

मिश्रा ने बताया कि यदि किसी आरडब्ल्यूएएस या हाउसिंग सोसायटी द्वारा सहयोग नहीं किया जाता है, तो संबंधितों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related