CG HOSTEL PREGNANCY : छात्रावास प्रेग्नेंसी खबर झूठी?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG HOSTEL PREGNANCY : Hostel pregnancy news false?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर पर सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में कहा कि इस मामले की जांच कराई गई और खबर भ्रामक व निराधार पाई गई।

मंत्री ने बताया कि जिन तीन छात्राओं का जिक्र किया जा रहा है, उनमें से दो छात्राएं पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की निवासी ही नहीं हैं। वे स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय गंगालूर में पढ़ती हैं और अपने घर से ही स्कूल आती-जाती हैं।

वहीं तीसरी छात्रा पहले छात्रावास में रहती थी, लेकिन दीपावली अवकाश में घर जाने के बाद वह वापस छात्रावास नहीं लौटी। बाद में उसने खुद आवेदन देकर घर से आना-जाना करने की अनुमति ली और तब से छात्रावास में नहीं रह रही है।

सरकार का कहना है कि छात्रा को छात्रावास से निकाला नहीं गया था, बल्कि उसने खुद वहां रहना बंद कर दिया था। मामले में संबंधित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related