एयरपोर्ट पर पुलिस की दबिश, 60 लाख का सोना जब्त, शातिर तस्कर पेंसिल और गोल्डन पेस्ट बनाकर ले जा रहे थे सोना, 4 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ग्वालियर :एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग और पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी है। मुम्बई से आने वाली एयरबस से उतरे चार यात्रियों से चैकिंग के दौरान 60 लाख रुपए का लगभग एक किलोग्राम सोना मिला है। चारों तस्करों के पास से UAE की करेंसी भी मिली है। शातिर तस्कर सोने को लेड पेंसिल और पेस्ट के रूप में कपड़ों के अंदर छुपाकर भारत लाए थे।दरसअल, ग्वालियर एयरपोर्ट पर शाम के समय मुम्बई से इंडिगो की एयरबस लैंड हुई। कस्टम विभाग को सूचना मिली थी कि एयरबस से मुम्बई से काफी तादाद में सोना तस्करी कर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कस्टम विभाग ने ग्वालियर महाराजपुरा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी और सीएसपी रवि भदौरिया को साथ लेकर सिविल एयरपोर्ट पर चैकिंग शुरू की।

पेंसिल और गोल्डन पेस्ट बनाकर ले जा रहे थे सोना

चैकिंग के दौरान चार यात्रियों की तलाशी लेने पर कस्टम विभाग के अफसर भी दंग रह गए। इन यात्रियों के पास से पेस्ट के पैकेट मिले थे। जब उनको दबाया गया तो उनके अंदर से गोल्ड पेस्ट निकला। जांच किया गया तो वह सोना निकला। जिसे यह तस्कर पेस्ट के रूप में छुपाकर ला रहे थे और यात्रियों की तलाशी ली तो उसके पास से लकड़ी की पेंसिल मिली। इस पर भी संदेह हुआ जब लेड पेंसिल को घिसा गया तो ऊपर लकड़ी जैसा रंग था पूरी पेंसिल सोने की थी। इसके बाद चारों यात्रियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। जिनके पास से करीब एक किलो सोना मिला, जिसकी कीमत बाजार में करीब 60 लाख रुपए है और UAE की करेंसी भी मिली है।पकड़े गए सोना तस्करों की पहचान मुहम्मद अनीस, मंसूर आलम, अनवर अली, रिसालत अली निवासी टांडा रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...