पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : तैयारियों में जुटे भाजपाई, अरुण साव बोले- इस बार कांग्रेस की छुट्टी होकर रहेगी, प्रदेश सरकार से उठ गया जनता का भरोसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में भाजपा के केंद्रीय मंत्रीयों का दौरा जारी है। इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। इसको लेकर भाजपाई तैयारियों में जोरो-शोरो से जुट गए हैं। पीएम मोदी के आने से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को प्रदेश आने वाले हैं। यहां आकर वे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। उनके कार्यक्रम की तैयारी को लेकर यह बैठक रखी गई है।

प्रदेश की जनता दोबारा नहीं फंसेगी
वहीं, कांग्रेस के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। दरअसल, कांग्रेस ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है। इस पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, जनता का भरोसा सीएम भूपेश बघेल पर से उठ गया है, क्योंकि टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। यानी फिर से छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की इस चाल में प्रदेश की जनता दोबारा नहीं फंसेगी। उन्होंने कहा कि, जनता एक बार धोखा खा चुकी है, लेकिन इस बार कांग्रेस की छुट्टी होकर रहेगी।विश्वास प्रस्ताव लाना जरुरी

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक की गई थी, जिसमें विपक्ष की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही गई थी। इस मुद्दे को लेकर अरुण साव ने कहा कि, राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार किया है, जनता भी देख रही है कि हर काम ठप पड़ा हुआ है। सारे मुद्दों को विधानसभा में उठाना जरूरी है। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाकर जनता के मुद्दे उठाएं जाएं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related