PM Modi to hold high-level meeting with Chief Ministers tomorrow regarding the situation in the Middle East.
PM Modi News: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच PM Modi शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कल शाम 6.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बातचीत का मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करना है। इस बैठक का मुख्य जोर ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ सभी प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करने पर रहेगा।
PM Modi इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर चर्चा करेंगे। पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई प्रभावित हो सकती है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों पर चर्चा करेगी। इसके अलावा युद्ध के कारण समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को टूटने से बचाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।
चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वहां आचार संहिता लागू है। चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए एक अलग बैठक होगी, जिसका आयोजन कैबिनेट सचिवालय के जरिए किया जाएगा।

