बॉर्डर इलाके से गरजे PM Modi- कहा – दुश्मनों ने सिंदूर को बारूद बनते देखा…22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन्स से हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, पाकिस्तान के सारे ड्रोन्स को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया था।

‘पाकिस्तान से न ट्रेड होगा, न टॉक’

बीकानेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि भारत की तीनों सेनाओं ने चक्रव्यूह रचकर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत एटम बम की गीदड़भभकी से डरने वाला नहीं है। आतंकी और उसके आकाओं को अब अलग नहीं देखेंगे।”

पीएम मोदी ने कहा, “22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर… बारुद बन जाता है… तो नतीजा क्या होता है।” उन्होंने कहा, “राजस्थान की ये वीर धरा हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा और कुछ नहीं है। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था।”

पीएम मोदी ने कहा, “वो गोलियां पहलगाम में चली थी, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों के सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे।”

पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान से न ट्रेड होगा और न ही टॉक, बात होगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) पर। पाकिस्तान को पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा।”

बीकानेर से पीएम मोदी का संबोधन

अपने बीकानेर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में पूजा भी की।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत हर सेक्टर में तेज गति से विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम ट्रेन नेटवर्क को और बेहतरीन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रेलवे और सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है और 100 से ज्यादा अमृत स्टेशन तैयार हैं।

क्या है कार्यक्रम?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार सीमावर्ती क्षेत्र बीकानेर का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी बीकानेर में पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की पीएम मोदी आधारशिला भी रखेंगे।

बता दें, बीकानेर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ध्वस्त किया था। ऐसे में पीएम मोदी का बीकानेर दौरा एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related