PETROL DIESEL SHORTAGE INDIA : Is India running out of petrol and diesel? Find out the truth!
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें तेजी से फैल रही थीं, लेकिन अब BPCL ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है। कंपनी के मुताबिक पेट्रोल, डीजल और ATF का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है।

BPCL ने कहा कि सप्लाई चेन में कोई दिक्कत नहीं है और हर जगह ईंधन की उपलब्धता बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि घबराकर ज्यादा ईंधन न खरीदें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
