Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज, बॉलीवुड सितारे ने मनाया जश्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। फाइनल में स्पेन को 2-1 से हराकर टीम इंडिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस शानदार जीत ने विनेश फोगाट के ओलंपिक्स से बाहर होने के दर्द पर कुछ मरहम लगाया है। सोशल मीडिया में हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं।

दीपिका, सामंथा और हुमा ने दी बधाई

सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए टीम को जीत की बधाई दी। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इंडियन मेंस हॉकी टीम के पदकों की तालिका शेयर कर जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। हुमा कुरैशी ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए टीम की जीत का जश्न मनाया।

रितेश देशमुख ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- ब्रॉन्ज। क्या जबरदस्त जीत है! हॉकी टीम को बधाई। यह अद्भुत है। रितेश एक अन्य पोस्ट में रितेश ने गोलकीपर श्रीजेश की तारीफ की और उन्हें लीजेंड बताया।

अनुपम खेर ने लिखा- चक दे इंडिया। बधाई और शुभकामनाएं।

जैकी श्रॉफ ने लिखा- हमारी मेंस हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज जीत लिया है। 1972 के म्यूनिख गेम्स के बाद ओलंपिक्स में हमारा पहला बैक-टू-बैक हॉकी मेडल।

अनिल कपूर ने हॉकी टीम के सदस्यों की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाकर जीत की बधाई देते हुए लिखा- ब्रॉन्ज जीतने पर हमारे ब्वॉयज इन ब्लूज को बधाई। अनिल ने ओलंपिक गेम्स में भारतीय हॉकी के मेडलों की संख्या भी शेयर की है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related