मां-बाप ने 11 साल की बेटी को जिंदा नहर में फेंका, करती थी क्लास के लड़कों से फोन पर बात

Date:

मेरठ ; पांचवी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची कि क्या गलती होगी कि उसके पिता ने उसे मौत जैसी खौफनाक सजा दे डाली. मेरठ में एक पिता ने अपनी 11 साल की लड़की को जिंदा नहर में फेंक दिया. जिले के गंगानगर के जेजी ब्लॉक में रहने वाले बबलू और उसकी पत्नी रूबी ने 11 साल की बेटी चंचल को गंगनहर में फेंक दिया. बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई. हैरत की बात है बच्ची को मारने के बाद दंपत्ति ने थाने में जाकर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. यही नहीं पिता दो दिन से बेटी के अपहरण का शोर मचाकर पुलिस को परेशान कर रहा था.

लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात की तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई. पुलिस ने इस मामले में मां-बाप को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक चंचल के फोन पर क्लास के लड़को से बातचीत करना माता-पिता को पसंद नहीं था. इसको लेकर कई बार उन्होंने बेटी को डांटा भी था, लेकिन जब बच्ची नहीं मानी तो अभिभावकों ने अपनी 11 साल की बच्ची को ही मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस पूछताछ में दंपत्ति ने कई बार बयान बदला
पुलिस के मुताबिक एक सितंबर की शाम बबलू अपनी पत्नी रूबी को दवा दिलाने के लिए घर से निकला था. दोनों बच्चों ने माता-पिता के साथ जाने की जिद की. जिसके बाद दोनों उन्हे बाइक पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर दूर एक बर्गर की दुकान पर ले गए. जहां बबलू और रूबी ने बेटी चंचल को बर्गर दिलाने के बाद उसे वहीं से ही घर वापस भेज दिया. इसी दौरान वह लापता हो गई. देर रात तक तलाशने के बाद भी जब उनकी बेटी चंचल नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया.

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की, जिसमें परिवार के लोगों की कॉल डिटेल के साथ-साथ फोन की लोकेशन भी निकाली गई. बबलू और उसकी पत्नी रूबी से कई बार पूछताछ की, लेकिन वह हर बार बयान बदलते रहे. शक होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद चंचल की गुमशुदगी का राज सामने आ गया. इस मामले में बबलू का एक बहनोई भी मिला हुआ था. जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

सीसीटीवी ने खोला राज
पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी को खंगाला. तो एक जगह बच्ची अपने पिता के साथ जाती हुई दिखाई दी. इस पर पुलिस का शक गहरा गया. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बबलू ने अपनी बेटी की हत्या करना स्वीकार कर लिया. बबलू ने पुलिस को बताया कि उसने एक सितंबर देर शाम को ही भोला झाल के पास ले जाकर चंचल की हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related