पंचायत सचिव को सीईओ ने किया निलंबित, महिला पटवारी को लगातार भेज रहा था पोर्न वीडियो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरिया। जिले के एक पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। पंचायत सचिव महिला पटवारी को अश्लील वीडियो भेज रहा था, जिसकी शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। पंचायत सचिव सरभोका ग्राम पंचायत में पदस्थ है और सचिव का नाम सच्चिदानन्द द्विवेदी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव के विरुद्ध जिले की एक महिला पटवारी ने गम्भीर शिकायत की थी। पटवारी का आरोप है कि उंक्त पंचायत सचिव के द्वारा उसे बार बार व्हाट्सएप्प के जरिये अश्लील वीडियो और मैसेज भेजा जा रहा था।

पहले तो उसने अपने स्तर से पंचायत सचिव को ऐसा करने से मना किया जब वह फिर भी बाज नहीं आया तो पटवारी एसडीएम के पास पहुँच गयी। एसडीएम ने पूरे मामले की जाँच कर जाँच प्रतिवेदन को जिला पंचायत सीईओ के पास भेज दिया। जाँच रिपोर्ट देखने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related