अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म ‘मोहरा’ का एक गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पिछले 27 सालों से लोगों के बीच मशहूर है. वहीं, इस गाने को अक्षय कुमार की फिल्म हालिया फिल्म ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ में रीक्रिएट किया गया था, जिसमें अक्षय के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आई थीं. इस रीक्रिएट किए गए गाने को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला. वहीं, एक बार फिर ये गाना सुर्खियों में है.
दरअसल, पाकिस्तानी टेलीविजन होस्ट व राजनेता आमिर लियाकत हुसैन (Aamir Liaquat Hussain) ने कैटरीना कैफ के इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है. आमिर किसी इवेंट में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें, आमिर अगस्त 2018 से पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर उनके डांस का वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया है.
इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान के सांसद आमिर लियाकत हुसैन (Aamir Liaquat Hussain Viral Video) एक अच्छे डांसर भी हैं. उनके डांस के वीडियो को देखने के बाद कोई भी तारीफ करेगा. दरअसल, सबसे पहले तैमूर जमान नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आमिर का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद ट्वीटर यूजर अमन मलिक ने बताया कि इस वीडियो में डांस कर रहे शख्स पाकिस्तानी सांसद हैं.
https://twitter.com/PatrakaarPopat/status/1478934548876386305?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1478934548876386305%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fentertainment%2Fviral-social-member-of-the-national-assembly-of-pakistan-aamir-liaquat-hussain-dance-on-tip-tip-barsa-pani-viral-entpks-3940079.html
इंटरनेट पर छाया आमिर लियाकत हुसैन का वीडियो
सोशल मीडिया पर अब पाकिस्तान के आमिर लियाकत हुसैन (Aamir Liaquat Hussain Dance Video) का वीडियो छाया हुआ. लोग जमकर उनके वीडियो को शेयर कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह नहीं पता लग पाया है कि यह वीडियो किस इवेंट का है. बता दें, अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया.

