chhattisagrhTrending Now

दर्दनाक सड़क हादसा: कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, दर्जनों लोग घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सोनगेरसा इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वाहन पलट गई। वाहन में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी घायल कोटबा सराईटोली के निवासी हैं। प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटा है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

जशपुर के बगीचा क्षेत्र में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय से जारी अपडेट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही कैंप कार्यालय बगिया ने तत्काल कार्रवाई की। जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजी गई है, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

 

Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: