PHOOLBASAN BAI KIDNAPPING : 5 आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PHOOLBASAN BAI KIDNAPPING : 5 accused arrested

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पद्मश्री सम्मानित समाज सेविका Phoolbasan Bai Yadav को कथित तौर पर जबरन कार में बैठाकर ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने उन्हें घर से निकाला और स्कॉर्पियो में बैठाकर रवाना हो गए, लेकिन रास्ते में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को स्कॉर्पियो संदिग्ध लगी। जब गाड़ी रोकी गई तो अंदर बैठीं फूलबासन बाई की हालत देखकर पुलिस को शक हुआ। आरोपी उन्हें ‘मिर्गी की मरीज’ बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन महिला के इशारे के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मिर्च स्प्रे दिखाकर धमकाया था और महिला समूह से जुड़े मामलों को लेकर दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। स्कॉर्पियो, मोबाइल और मिर्च स्प्रे भी जब्त किए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद ट्रैफिक पुलिस की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। IG और SP ने टीम को इनाम देने का ऐलान भी किया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related