Our Republic: आज दिल्ली के राजपथ पर दिखेगी देश की शान; जानिए गणतंत्र दिवस परेड में क्या देखेंगे आप

Date:

नई दिल्ली। आज गणतंत्र दिवस है। दिल्ली के राजपथ पर आज भव्य परेड होने जा रही है। 25 झांकियों के अलावा आज परेड में 16 सैन्य दल, 17 मिलिट्री बैंड और विभिन्न राज्यों, विभागों के अलावा सैन्य बलों की 25 झांकियों को पेश किया जाएगा। दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा परेड की अगुवाई करेंगे। मेजर जनरल आलोक काकर, चीफ ऑफ स्टाफ दिल्ली एरिया आज की परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे। परेड विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक होगी। आज की परेड में सेना का प्रतिनिधित्व घुड़सवारों का एक दस्ता, 14 मैकेनाइज्ड दस्ते, 6 सैन्य दल और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के फ्लाईपास्ट से होगा। मैकेनाइज्ड दस्ते में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक ओटी-62 टोपस बख्तरबंद कर्मी वाहक, बीएमपी के दो वाहन दिखेंगे।

Republic day Parade

एक 75/24 पैक होवित्जर, दो धनुष होवित्जर, पुल-बिछाने वाली एक पीएमएस प्रणाली, पुल-बिछाने की दो सर्वत्र प्रणाली, एक एचटी-16 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, दो तरन शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, एक टाइगर कैट मिसाइल प्रणाली और दो आकाश मिसाइल प्रणाली भी यहां दिखेंगी। सेना के मार्चिंग दस्ते में राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कोर रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट को शामिल किया गया है। वायुसेना और नौसेना का एक-एक मार्चिंग दल भी परेड में हिस्सा लेगा। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF, केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल CISF, सशस्त्र सीमा बल SSB, भारतीय तटरक्षक और सीमा सुरक्षा बल BSF की पांच टुकड़ियां भी परेड का हिस्सा होंगी। इनके अलावा दिल्ली पुलिस, एनसीसी और एनएसएस के दस्ते भी परेड में शामिल होंगे।

आज की परेड में 17 सैन्य बैंड, पाइप और ड्रम बैंड भी होंगे, जो हर मार्चिंग टुकड़ी के पीछे धुन बजाते हुए चलेंगे। परेड में दो परमवीर चक्र विजेता और एक अशोक चक्र पुरस्कार विजेता भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी देंगे। परेड शुरू होने से पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक जाएंगे और अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे परेड शुरू होगी और दोपहर 12 बजे नेशनल स्टेडियम पहुंचेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related