विजया दशमी के अवसर पर अवैध करणी कृपा उद्योग भ्र्ष्ट भाजपा,कांग्रेस,मुख्य सचिव से लेकर टुटेजा,सौरभ तोला रूपी रावण का पुतला दहन किया गया -किसान मोर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद 02 अक्टूबर 2025।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित,अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट,अवैध नूतन इस्पात एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध साढ़े तीन साल से अधिक समय से आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों द्वारा विजया दशमी के अवसर पर अवैध करणी कृपा उद्योग भ्र्ष्ट भाजपा, कांग्रेस,मुख्य सचिव से लेकर प्रशासन दलाल निर्णय चौधरी अवैध कार्यों के साझेदार अनिल टुटेजा, सौरभ तोला रूपी रावण का पुतला दहन शाम 06 बजे श्री गणेश मंडप सार्वजानिक स्थल खैरझिटी में किया गया!जिसके अतिथि सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान नेता नाथूराम सिन्हा,हेमसागर पटेल, श्रीमती खेमिन साहू,श्याम बाई ध्रुव,धनेश्वरी यादव थे!

 

किसानों ने कहा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश डीएम के आदेश के पर अवैध करणी कृपा उद्योग शासकीय भूमि,आदिवासी भूमि,काबिल कास्त भूमि, नेशनल हाइवे की भूमि, सिंचाई विभाग की भूमि,वन भूमि नाप से प्रमाणित हो गया की उद्योग अवैध रूप से संचालित हो रहा है! यह सत्य की लड़ाई का परिणाम है!अब अवैध भ्र्ष्टाचार रूपी अवैध करणी कृपा उद्योग का अंत सुनिश्चित है!

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप अशोक कश्यप,नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,बैशाखु सिन्हा,तोषण सिन्हा, लीलाधर पटेल,गंगू ध्रुव,सोनू पटेल,प्रहलाद ध्रुव,इंदल पटेल,नरेश धिवर,टूकेश्वरी ध्रुव,पूनई पटेल,रुक्मणि यादव,बनवासा यादव, जमुना यदु,रजवंतिन यादव, सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान,छात्र उपस्थित थे!

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related