OMKARESHWAR ABHYARANYA : ओंकारेश्वर में बनेगा नया अभयारण्य, असम से आएंगे जंगली भैंसे और गैंडे

Date:

OMKARESHWAR ABHYARANYA : A new sanctuary will be built in Omkareshwar, where wild buffaloes and rhinos will be brought from Assam.

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्थापना दिवस पर भोपाल में आयोजित ‘अभ्युदय कार्यक्रम’ के दौरान ओंकारेश्वर अभयारण्य के गठन की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह अभयारण्य खंडवा और देवास जिलों के वन क्षेत्रों को मिलाकर बनाया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 611 वर्ग किलोमीटर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डूब क्षेत्र को इस अभयारण्य की सीमा से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के संरक्षण को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत असम से जंगली भैंसे और गेंडे लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि प्रदेश की जैव विविधता को और समृद्ध किया जा सके।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 30 अक्टूबर को खंडवा के नर्मदानगर दौरे के दौरान ही इस घोषणा के संकेत दिए थे। उस समय उन्होंने नर्मदा नदी में छह मगरमच्छ छोड़े थे और कहा था “मां नर्मदा की गोद में वन्यजीवों की सुरक्षा हमारा संकल्प है।”

ओंकारेश्वर वन्यप्राणी अभयारण्य का प्रस्ताव कई वर्षों से शासन स्तर पर लंबित था। इंदिरा सागर बांध की स्वीकृति के 39 साल बाद अब आखिरकार यह निर्णय लागू हो गया है। पहले पर्यावरणीय आपत्तियों और केंद्र के मानकों के चलते इसकी अधिसूचना बार-बार टलती रही थी।

वन विभाग के अनुसार, प्रस्तावित अभयारण्य में खंडवा और देवास दोनों वनमंडलों के क्षेत्र शामिल होंगे, जिनमें पुनासा, मूंदी, चांदगढ़, बलडी, सतवास, कांटाफोड़, पुंजापुरा और उदयनगर जैसे परिक्षेत्र शामिल हैं। कुल मिलाकर 61,407 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र इस परियोजना का हिस्सा बनेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related