कृषि विभाग के अधिकारियों का हुआ… तबादला, विनोद वर्मा को कृषक कल्याण परिषद को मिली जिम्मेदारी,

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया गया है। जिसमें विनोद कुमार वर्मा संयुक्त संचालक कृषि को राज्य कृषक कल्याण परिषद में संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि विनोद कुमार वर्मा पर कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।

विनोद वर्मा पर कृषि विभाग में कार्य करते हुए उनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। इन पर मंत्रालय की नस्ती में कूटरचना के आरोप हैं। इस प्रकरण में में IPC 467,468 और 120 बी के तहत मामला दर्ज होता है। मगर विभागीय पहुंच के कारण जांच में ये पाकसाफ ही निकले हैं।

इसके अलावा इस लिस्ट में विकास मिश्रा, संयुक्त संचालक कृषि राज्य कृषक कल्याण परिषद को संयुक्त संचालक कृषि के पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यशवंत केराम संयुक्त संचालक कृषि छग राज्य बीज एवं विकास निगम को संभागीय सयुंक्त संचालक बना कर सरगुजा भेज दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related