PM MODI SPEECH : ‘Mindful Naxalites’ will have to be isolated.
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद और माओवाद पर बड़ा बयान दिया।
PM मोदी ने कहा कि नक्सलवाद ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया और देश के बड़े हिस्से को बंदूक की नोक पर दबाकर रखा। उन्होंने दावा किया कि अब हथियारी नक्सली आखिरी दौर में हैं और प्रभावित इलाकों में विकास, विश्वास और प्रयास का माहौल बन रहा है।
SHAKTI SAPTADHARA : PM मोदी की ‘शक्ति की सप्तधारा’, जानिए 7 ताकतें …
इसके साथ ही PM मोदी ने ‘दिमागी नक्सलियों’ का जिक्र करते हुए कहा कि हथियारबंद नक्सली भले कमजोर हो गए हों, लेकिन ऐसे लोग हिंसा और अराजकता के रास्ते तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आइसोलेट करना होगा, ताकि वे युवाओं को गलत राह पर न ले जा सकें। PM मोदी ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिससे आधुनिक संकटों से नागरिकों की सुरक्षा की जा सके।
