राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन्स सेशन 1 की परीक्षा समाप्त हो चुकी है. परीक्षा खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स आंसर-की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. जेईई मेन 2022 जून सेशन के लिए आंसर-की (Jee Main Exam 2022) जारी कर दिया गया है. स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है. एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आंसर-की उपलब्ध है. जेईई मेन्स परीक्षा (JEE Mains Result 2022) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
जेईई मेन्स आंसर-की जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने नंबर का अनुमान लगा सकते हैं. हालांकि प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन 4 जुलाई तक दर्ज कर सकते है. आपत्ति दर्ज करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी किया जाएगा. उसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. एनटीए की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल डेट नहीं घोषित की गई है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवंटित क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करना होगा. उन्हें ऑनलाइन मोड में चुनौती का प्रमाण और 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा.
