CG VIDEO : बच्ची के शरीर में बन रहा पेड़ की तरह छाल, गंभीर बीमारी से ग्रसित है आदिवासी बिटिया, जिंदगी बचाने सीएम से मदद की गुहार, देखें वीडियो ….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bark like a tree is forming in the girl’s body, tribal girl is suffering from serious disease, pleading for help from CM to save life, watch video ….

रायपुर। नारायणपुर और बस्तर सीमा से लगे गांव बेगुफर में रहने वाली जागेश्वरी मात्र 13 से 14 साल की है, जो एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इसी बीमारी की वजह से वह धीरे-धीरे मौत के मुंह में जा रही है। जागेश्वरी का शरीर धीरे-धीरे पत्थर का बन रहा है। यदि उसे इलाज नहीं मिला तो वह कब तक जीवित रह सकती है कहा नहीं जा सकता।

क्या है पूरा मामला –

आदिवासी बच्ची जागेश्वरी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसकी हालत साफ देखी जा सकती है। जागेश्वरी का शरीर एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उसकी बॉडी में जगह-जगह पेड़ों के छाल की तरह पपड़ी जम रही है। शरीर से बच्ची काफी कमजोर हो चुकी है और महज 13 साल की उम्र में झुकने लगी है। सुदूर क्षेत्र होने की वजह से और परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उसका इलाज नहीं हो पाया है।

जागेश्वरी के परिवार ने शासन-प्रशासन से लगाई मदद की गुहार –

13 साल की बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए परिवार ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जिस तरह से लोगों की मदद करने में सामने आते हैं। आदिवासी परिवार को यकीन है कि वह उनकी मदद करेंगे। बलरामपुर के विधायक बृहस्पति सिंह ने यह वीडियो शेयर किया और लड़की के बीमारी की जांच-पड़ताल करने कहा हैं।

देखें वीडियो –

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related