भारत जोड़ो यात्रा में एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान हुआ शुरू

Date:

रायपुर।NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आहवान पर भारत जोड़ो यात्रा में छात्रो के हस्ताक्षर अभियान 29नवंबर से प्रारंभ किया गया है। इसी कड़ी में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में रायपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रो से मिलकर उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताया गया।

विशाल कुकरेजा ने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई एवं बेरोज़गारी के विरोध में यह भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है ताकि भविष्य में हम युवाओं को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। विशाल कुकरेजा ने छात्रो से कहा कि किसी भी प्रकार कि कोई परेशानी हो आप हमे बताये प्रत्येक छात्र के साथ हम कदम से कदम मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राओ ने अपना समर्थन दिया।हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव कुणाल दुबे, वरुण हबलानी, अभिषेक दुबे, तिशीर साल्वे, सरोष विज, कृष्णा मंगतानी, प्रशांत ठाकुर, सचिन पोपटानी, तनिष्क मिश्रा, शुभम् लुल्ला, सार्थक मगर्दे, हर्ष दुलहानी, यश नागवानी, रौनक़ साहू आदि छात्र नेता उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV SATTA CASE : हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, फरार

MAHADEV SATTA CASE : Head constable suspended, absconding रायपुर। छत्तीसगढ़...

ALANKAR AGNIHOTRI : शंकराचार्य से आशीर्वाद, कोई राजनीतिक बातचीत नहीं

ALANKAR AGNIHOTRI : Blessings from Shankaracharya, no political talks वाराणसी।...

EPSTEIN FILES : एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का किसवा!

EPSTEIN FILES : Kiswa of Kaaba reaches Epstein's house! नई...