होलीक्रास सहित चार निजी स्कूलों को जारी हुआ नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आठ प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने के साथ प्रयोगशाला और कमरों की भी कमी मिली
रायपुर। फीस बढ़ाने से लेकर स्कूलों में अध्ययन अध्यापन के लिये सुविधाओ की जांच पिछले तीन दिनों से जारी है।जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के सख्त निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के जांच दल लगातार स्कूलों में दबिश दे जांच कर रहे है। निजी स्कूलों के निरीक्षणो में होली क्रास स्कूल शैलेन्द्र नगर रायपुर, द्वारा निरीक्षण दल को कोई भी दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे। होली क्रास स्कूल बैरन बाजार रायपुर में कक्षा नर्सरी एवं कक्षा 11 वी., कक्षा 12 वीं में 8 प्रतिशत से अधिक शुल्क वृद्धि की गई है। फीस वृद्धि में नोडल प्राचार्य का अनुमोदन नहीं कराया गया है तथा प्राचार्य द्वारा मान्यता संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। शंकरा उ.मा. शाला उरकुरा रायपुर में बच्चो की दर्ज संख्या की तुलना में अधिक पाई गई। आडियल पब्लिक स्कूल उरकुरा में प्रयोगशाला नहीं है तथा स्कूल में कक्ष की कमी पाई गई। उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है। साथ ही संबंधित शासकीय विद्यालय के नोडल अधिकारी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related