उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया वार्ड 31 में विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर – उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड (वार्ड क्रमांक 31) में विभिन्न विकास कार्यों के लिए निरीक्षण किया इस अवसर पर उनके साथ पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, जोन-03 के कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, ई. श्री सुशील कुमार एवं सहायक अभियंता श्री नरेश साहू भी मौजूद रहे।

 

विधायक श्री मिश्रा ने सामुदायिक भवन एवं पाइपलाइन बिछाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य समयबद्ध और उत्कृष्ट स्तर पर पूर्ण किया जाए।

 

इसके साथ ही विधायक श्री मिश्रा ने वार्ड में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सड़कों के किनारे लगे ठेलों एवं अस्थायी दुकानों के कारण हो रही असुविधा का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी पुनर्संरचना इस प्रकार की जाए जिससे यातायात बाधित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

श्री पुरंदर मिश्रा का यह दौरा क्षेत्रवासियों में विश्वास और विकास की भावना को और अधिक मजबूत करता है। उनके नेतृत्व में उत्तर विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related