BJP NATIONAL PRESIDENT : नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति – सीएम विष्णुदेव साय

Date:

BJP NATIONAL PRESIDENT : Under the leadership of Nitin Nabin, BJP will become an invincible force – CM Vishnudev Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। सीएम साय ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा एक ‘अजेय शक्ति’ के रूप में उभरेगी। मंगलवार को सीएम साय ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

सीएम साय ने यह भी कहा कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे, यही उनकी मंगलकामना है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ के मंत्री, वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, बोर्ड-निगम प्रमुख और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह संदेश दिया है कि मेहनत और समर्पण से एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्या कहा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है, जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती से आगे बढ़ती है।

छत्तीसगढ़ से नितिन नबीन का खास नाता

नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा की जीत में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related