नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार 1 फरवरी को मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश कर रहीं है. इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण फरवरी की पहली तारीख को में अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है. इस दौरान लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ी घोषणा की है.
interim budget presented: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “रूफ-टॉप सोलराइजेशन के माध्यम से, 1 करोड़ परिवार हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त करने में सक्षम होंगी. यह योजना अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन पर प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प का पालन करती है. उन्होंने कहा, रूफटॉप सौर परियोजना से 1 करोड़ परिवारों को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी.

