Nick Priyanka Baby : निक जोनस के घर गूंजी किलकारी, शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा बनी मां

Date:

बॉलीवुड-हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस(actress ) प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि प्रियंका ने यह जानकारी नहीं दी है  कि उन्हें बेटी हुई है या बेटा। शुक्रवार रात 12 बजे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने यह सूचना दी। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं।आपको बता दे कि पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड(bollywood ) की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

 दिसंबर 2018 में की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

प्रियंका ने बेबी प्लानिंग के बारे में बताया था
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। निक के भाइयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहा, “हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related