CHHATTISGARH : Contract is of Congress, opposition is of Congress MLA!
बिलासपुर। रतनपुर-केंदा-केवची NH-45 की बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव सड़क पर उतर गए। सैकड़ों समर्थकों और ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर व्यवस्था पर तंज कसा।
CHHATTISGARH : जेल में कैदी की मौत, शरीर पर 35 चोटें! हाईकोर्ट सख्त
करीब दो घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन और NH विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने सड़क की तत्काल मरम्मत, निर्माण की गुणवत्ता की जांच और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विधायक ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण और धीमी गति से काम के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
