नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार: जिले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने फांसी लगाने के कुछ देर पहले ही अपनी मां को फोन किया था और कहा था कि मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगी। मगर कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। इसके कुछ देर बाद संगीता के ससुर ने नीमा को संगीता के मौत की जानकारी दी थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजन उसके सुसराल पहुंचे। उन्होंने देखा कि संगीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद संगीता के माता-पिता ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया है और उसके ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सहाड़ा निवासी शिवा साहू की शादी डेढ़ साल पहले संगीता साहू(21) से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर 7 महीने बाद जब शिवा की मां का देहांत हो गया। उसके बाद से पति-पत्नी में नहीं बन रही थी। संगीता के मायकेवालों ने बताया है कि शिवा की मां के मौत के बाद से ही वह संगीता को परेशान करता था। संगीता का ससुर भी उसे काफी प्रताड़ित करता था।

संगीता के पिता उपेंद्र साहू ने बताया कि राखी के दिन मेरा बेटा संगीता से राखी बंधवाने भी गया था। लेकिन उसका पति उसे लेकर कहीं चला गया। इसके चलते मेरा बेटा राखी भी नहीं बंधवा सका था। उपेंद्र ने यह भी बताया कि संगीता के ससुरालवाले उसे दहेज के सामान के लिए भी प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज किया है और जांच में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related