New Flight Delhi-Raipur-Delhi: रायपुर-दिल्ली के बीच इंडिगो की नई फ्लाईट, जानिए कब से भरेगी उड़ान…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

New Flight Delhi-Raipur-Delhi रायपुर. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर और दिल्ली के बीच अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की घोषणा की है. यह नई उड़ान सेवा 26 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी. इंडिगो की इस पहल से रायपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा.

 

यह उड़ान विशेष रूप से त्योहारी सीजन को देखते हुए शुरू की जा रही है, जब यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है. इंडिगो के सूत्रों के मुताबिक उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली (DEL) से रायपुर (RPR) के लिए सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी. वापसी में उड़ान संख्या 6E6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related